फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद: सांसद रवि किशन ने संध्या से किए वादे को निभाया, दो साल की पढ़ाई, एक साल कोचिंग और छात्रावास फीस का किया वजह

Mon, 04 Oct 2021 10:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

सांसद ने कहा कि सरकार संध्या जैसी मेधावी बच्चों के साथ है। उनकी प्रतिभा आर्थिक तंगी की वजह से दब न जाए, उनके उत्साह में कहीं से कोई कमी न हो, इसके लिए हम सदैव प्रयत्नशील हैं।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन ने छात्रा संध्या को फीस और छात्रावास की रसीद सौंपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के सदर सांसद रवि किशन शुक्ल ने छात्रा संध्या निषाद से किए हुए वादे को निभाते हुए दो साल की पढ़ाई और कोचिंग का पूरी फीस अदा कर दी है। रविवार को सांसद ने संध्या साहनी और उनके परिजनों से मुलाकात कर संध्या को फीस और छात्रावास की रसीद सौंपी।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि सरकार संध्या जैसी मेधावी बच्चों के साथ है। उनकी प्रतिभा आर्थिक तंगी की वजह से दब न जाए, उनके उत्साह में कहीं से कोई कमी न हो, इसके लिए हम सदैव प्रयत्नशील हैं। सरकार की कई योजनाएं क्रियान्वित हैं जो शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं। हम यही चाहते हैं कि संध्या पढ़ लिखकर आगे बढ़ें। संध्या ने जनपद के साथ ही निषाद समाज का भी नाम रोशन किया है।

सांसद ने आमजन से भी अपील की कि गरीब व जरूरतमंद विद्यार्थियों का सहयोग करें। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हर वर्ग का तेजी से विकास किया जा रहा है। दरअसल बीते दिनों बाढ़ग्रस्त क्षेत्र बहरामपुर में दौरा करने पहुंचे सांसद को नाव से पढ़ने जाने वाली बहादुर बिटिया संध्या निषाद के बारे में जानकारी मिली थी। सांसद ने छात्रा से मुलाकात कर पढ़ने-लिखने और छात्रावास का खर्च वहन करने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें