फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलपुर चकिया लूटकांड : 200 से अधिक सीसीटीवी खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर चकिया गांव में मंगलवार रात हुई लूट के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस अब तक 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। मामले में पांच टीमें गठित की गईं हैं जो छानबीन कर रही हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में मिले वाहनों के नंबर के आधार पर वाहन मालिकों और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस लुटेरों के आने-जाने के संभावित रास्तों की फुटेज भी देख रही है। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए हैं। रिपोर्ट और सीडीआर मिलने के बाद जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
मंगलवार रात करीब दो बजे चार बदमाश सीढ़ी के जीने की दीवार तोड़कर घर में दाखिल हुए थे। उस समय घर में प्रमिला (28) और रोशनी (24) मौजूद थीं। प्रमिला दो बच्चों के साथ मायके आई थीं जबकि रोशनी अविवाहित हैं। वायरल वीडियो में दोनों ने बताया कि दो बदमाश नकाब पहने थे और दो के चेहरे खुले थे। एक ने प्रमिला पर तमंचा और दूसरे ने रोशनी पर हंसिया तान कर बंधक बना लिया। आरोप है कि दोनों से मारपीट के बाद बदमाशों ने बक्सा, अलमारी और लॉकर तोड़कर जेवर और नकदी लूट ली।
विज्ञापन



सीडीआर और सीसीटीवी से सुराग तलाश रही पुलिस
पुलिस घटनास्थल के आसपास की मोबाइल लोकेशन के आधार पर सीडीआर निकलवा रही है। वारदात से दो घंटे पहले और दो घंटे बाद तक की सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध वाहनों की पहचान की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि बदमाश चार और दोपहिया वाहनों से आए थे। घटना के दिन ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन



कोट
दो सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई है। सीडीआर और फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद जांच को और दिशा मिलेगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- अनुराग कुमार सिंह, सीओ कैंपियरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें