फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर वासियों का मिनी गोवा: गर्मी से राहत दे रही राप्ती नदी, युवाओं ने बना दिया स्वीमिंग पूल

Thu, 22 Jun 2023 04:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

लहसड़ी मलौनी बंधे के किनारे मिर्जापुर गांव है। इसके सामने से राप्ती नदी बहती है। यहां पर शहर के विभिन्न मोहल्लों के अलावा मेडिकल कॉलेज, बड़हलगंज, चौरीचौरा, सोनबरसा, सहजनवां सहित अन्य जगहों से युवा रोजाना पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
मिर्जापुर नदी की पानी इतनी कम हो गयी है कि लोग पानी में गाड़ियां चला रहे है। - फोटो : राजेश कुमार।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी से परेशान लोगों को राप्ती नदी राहत दे रही है। मिर्जापुर गांव के सामने पीपा पुल के पास सैकड़ों लोग रोजाना नहाने पहुंच रहे हैं। कार, बाइक और ऑटो से नदी में नहाने के लिए युवा आ रहे हैं। शहर के युवाओं को नदी खूब भा रही है। रोजाना सैकड़ों की तादाद में लोग नदी में मस्ती करने पहुंच रहे हैं। कुछ युवाओं ने इसे गोरखपुर के मिनी गोवा का नाम दे दिया है।

विज्ञापन


लहसड़ी मलौनी बंधे के किनारे मिर्जापुर गांव है। इसके सामने से राप्ती नदी बहती है। यहां पर शहर के विभिन्न मोहल्लों के अलावा मेडिकल कॉलेज, बड़हलगंज, चौरीचौरा, सोनबरसा, सहजनवां सहित अन्य जगहों से युवा रोजाना पहुंच रहे हैं। कार, बाइक और ऑटो से आने वाले युवा सुबह ही नदी के पीपा पुल पर पहुंच जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: सराफा में ऐसा कोई सगा नहीं जिसको तिकड़ी ने ठगा नहीं, ऐसे कमा रहे मोटा मुनाफा
विज्ञापन


इसके बाद घंटों पानी में मौज मस्ती करते हैं। नहाने वालों की भीड़ की वजह से आसपास झोपड़ी में गुटखा, पानी, बिस्कुट आदि की दुकानें खुल गई हैं। बुधवार को नदी में नहाने पहुंचे आकाश, महेश, दीपक, रंजन सहित अन्य युवाओं ने बताया कि नदी का पानी कम होने से खूब मजा रहा है।
विज्ञापन


किसी स्वीमिंग पुल में पैसा देकर नहाने से अच्छा है कि यहीं पर आया जाए। बदन में मिट्टी का लेप लगाकर लोग पीपा पुल से छलांग लगा रहे हैं। कुछ लोग पानी में ट्रैक्टर, बाइक और कार चलाकर रोमांचित हो रहे हैं। युवाओं का कहना है कि अभी जब तक गर्मी का असर ऐसे ही बना रहेगा। तब तक लोग यहां पहुंचते रहेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें