गोरखपुर में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
रोहिन-सरयू नदी का जलस्तर स्थिर
रोहिन और सरयू नदी का जलस्तर स्थिर है। सरयू का जलस्तर कम हुआ तो राप्ती नदी का पानी भी तेजी से आगे निकलेगा। हालांकि आगे बारिश के आसार हैं। अगर तेज बारिश हुई तो स्थिति और बिगड़ जाएगी। नेपाल की पहाड़ियों पर बारिश का सिलसिला जारी रहा तो भी रोहिन नदी का जलस्तर बढ़ने लगेगा। बैराज से पानी छोड़ा गया तो मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
- गोरखपुर-उनवल मुख्य मार्ग पर पानी, रास्ता अवरुद्ध
- गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़ा पानी
- सेमरौना गांव में राप्ती तटबंध पर रिसाव
- डीएम ने लिया जायजा, मानीराम-कुदरिहा बांध से रिसाव जारी
- अकटहवा बांध के पास के ग्रामीण कर रहे पलायन
- कलानी-ऊंचगांव बंधे पर बहबोलिया के पास रिगौली-बेलसर बांध धंसा
- बड़हलगंज में सरयू का जलस्तर बढ़ा, डुमरी-गोपलामार तटबंध में रिसाव
- जूड़ापुर और मदरहां गांव में पहुंचा आमी नदी का पानी
- आमी नदी से घिरे दर्जनों गांव, घरों में घुसा पानी
- सरुआताल के पानी से कई गांव घिरे