गुलरिहा इलाके में हुई घटना, पुलिस ने केस दर्ज कर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के एक गांव में महिला से दुष्कर्म व मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी पर केस दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि महिला, पति की मौत के बाद से अपने मायके रहती है। आरोप है कि गांव का रहने वाला युवक पीड़िता पर बुरी नजर रखता था। छह माह पहले विधवा पेंशन दिलाने के नाम पर उसने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आए दिन दुष्कर्म करने लगा। 26 नवंबर की रात में घर में घुसकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बुरी तरह पीटा। उसी समय बहन-बहनोई घर आ गए तो जान बची। गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया।