फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Wed, 03 Jun 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भोपा बाजार स्थित चमड़ा मंडी में मंगलवार को टेबल फैन में अचानक उतरे करंट से मजदूर रामप्रवेश भारती (45) की मौत हो गई। काम के दौरान हादसा होने पर आसपास के लोगों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौरीचौरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महदेवा अदाई निवासी रामप्रवेश भारती भोपा बाजार की चमड़ा मंडी में चमड़ा छीलने का कार्य करते थे। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे वह काम कर रहे थे। इसी दौरान पास में रखे टेबल फैन को छुआ तो उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद मंडी में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाया लेकिन जान नहीं बच सकी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें