फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रामकोला क्रिकेट एकेडमी ने लुट्टूर को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे इंटर क्लब क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में सोमवार को लुटूर क्रिकेट ए
विज्ञापन

विज्ञापन
एनई रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया इंटर क्लब क्रिकेट लीग
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। इंटर क्लब क्रिकेट लीग के तहत बी डिवीजन का मुकाबला सोमवार को एनई रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर रामकोला क्रिकेट एकेडमी और लुट्टूर क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें रामकोला एकेडमी ने सात विकेट से जीत दर्ज की।
मैच में रामकोला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। लुट्टूर एकेडमी की टीम 28.5 ओवर में 130 रन पर आउट हो गई। लुट्टूर की ओर से अभिनंदन सिंह ने 27, रमेश ने 25 और अश्विन ने 14 रन बनाए। रामकोला की ओर से देव ने तीन और रितिक और शिवम मद्धेशिया ने दो विकेट लिए। हैप्पी रावत ने पांच ओवर में सिर्फ आठ रन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामकोला एकेडमी ने 19.2 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। रामकोला के शिवम मद्धेशिया ने 51 गेंद में नाबाद 56 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित की। उनके अलावा अनुज यादव ने नाबाद 18, प्रत्युष मद्धेशिया ने 17 और समर जायसवाल ने 13 रन बनाए। शिवम मद्धेशिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें