कालेसर जीरो प्वाइंट पर बैरियर लगा दिया गया है और पुलिस आसपास के वाहनों को आगे जाने दे रही है। शेष गाड़ियों को कैंपियरगंज के रास्ते भेजा जा रहा है। ऐसे में जीरो प्वाइंट से लेकर बाघागाड़ा के आगे तक एक ही लेन पर दो से तीन कतार में बड़े वाहनों के खड़े किए जाने से जाम लग गया।
उधर, सहजनवां थाना क्षेत्र के गीडा सेक्टर 26 के पास सहजनवां पुलिस ने बैरियर लगा कर गाड़ियों को आगे जाने से रोक दिया। बुधवार को एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव तथा सीओ कैंपियरगंज विजय आनंद शाही करीब दो से तीन घंटे जीरो प्वाइंट पर मौजूद होकर मोर्चा संभाले, तब जाकर आवागमन शुरू हो सका।
एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अयोध्या में भीड़ के चलते वाहनों को परिवर्तित मार्ग से भेजा जा रहा है। आसपास के वाहन कागज दिखाने पर छोड़ दिए जा रहे है।