फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रक्तवीर युवा क्लब और गणेश पूजा समिति ने लगाया रक्तदान और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Mon, 21 Sep 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पादरी बाजार में रक्तवीर युवा क्लब निफा गोरखपुर व श्री श्री गणेश पूजा समिति की तरफ से विशाल रक्तदान शिविर व निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
विज्ञापन


शिविर में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेदांता हॉस्पिटल की ओर से बीपी, हाइट, वजन, शुगर, एसपीओ2, बोन डेंसिटी सहित कई तरह की स्वास्थ्य जांचें पूरी तरह निशुल्क की गईं। ओम फिटनेस योग संस्था के योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति ने निशुल्क कास्य थेरेपी की। इस आयोजन में दिव्य चैरिटेबल ब्लड बैंक का विशेष सहयोग रहा।

रक्तवीर युवा क्लब के संचालक व निफा गोरखपुर के जिला अध्यक्ष शिवांबुज पटेल (सीआईडी गोरखपुर) ने बताया कि यह कोई पंजीकृत संस्था नहीं बल्कि व्हाट्सएप समूह के माध्यम से चलने वाला युवा संगठन है, जो जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराकर जान बचाने का काम करता है। गणेश पूजा युवा समिति के आयोजक गोल्डन जायसवाल और प्रवीण जायसवाल ने भी रक्तदान किया। इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को मेडल, प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर सुनील मणि त्रिपाठी, राजकुमार आर्य, वरिष्ठ समाजसेवी कुलदीप पांडे, ध्यानचंद रौनियार, ऋषिकेश प्रजापति, डॉ. रामेश्वर मिश्रा, अमित वर्मा मौजूद रहे। सभी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणा हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें