गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के बनगाई गांव के मदरहवा टोले में पारिवारिक कलह से परेशान होकर राजकुमार चौहान उर्फ राजा (32) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। वह राजगीर मिस्त्री का काम करता था। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक, राजकुमार मंगलवार शाम 4 बजे गांव के पंचायत भवन के पास आम के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी से फंदा बनाकर लटक गया। राहगीर की नजर पड़ी तो शोर मचाया। गांव वाले जब पहुंचे तो मृत्यु हो चुकी थी।
वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। दो बहने संगीता व दुर्गावती की शादी हो चुकी है, जिसमें से संगीता पिता से कुछ जमीन रजिस्ट्री करवा ली है। इसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया वजहों की जांच की जा रही है।