फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मध्यप्रदेश से गोरखपुर GST अधिकारी बनकर आए थे, 9.50 लाख रुपये की टप्पेबाजी - 2 गिरफ्तार

Sun, 08 Mar 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पीपीगंज इलाके के मोहम्मदपुर पचवारा खास गांव निवासी सराफा व्यापारी बलिराम जायसवाल के कर्मचारी संजय पाल 30 जनवरी की सुबह दुकान से 9.50 लाख रुपये लेकर गीताप्रेस रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने के लिए निकले थे। संजय मुंबई क्लॉथ हाउस, कालीबाड़ी मंदिर के पास पहुंचे तभी पुलिस की वर्दी जैसी पैंट और जैकेट पहने टप्पेबाजों ने उन्हें रोक लिया था। टप्पेबाजी कर रुपये लेकर मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
टप्पेबाजी में गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजघाट थाना क्षेत्र में खुद को जीएसटी अधिकारी बताकर सराफा व्यापारी से 9.50 लाख रुपये की टप्पेबाजी के दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। राजघाट इलाके से पकड़े गए इन आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के टावर मोहल्ला पिपरिया निवासी हैदर अली व बाराबंकी के गढ़ी जलालपुर निवासी मुस्तफा अली के रूप में हुई। आरोपियों के पास से 1.80 लाख रुपये नकद, घटना में इस्तेमाल कार व बाइक बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, पीपीगंज इलाके के मोहम्मदपुर पचवारा खास गांव निवासी सराफा व्यापारी बलिराम जायसवाल के कर्मचारी संजय पाल 30 जनवरी की सुबह दुकान से 9.50 लाख रुपये लेकर गीताप्रेस रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने के लिए निकले थे। संजय मुंबई क्लॉथ हाउस, कालीबाड़ी मंदिर के पास पहुंचे तभी पुलिस की वर्दी जैसी पैंट और जैकेट पहने टप्पेबाजों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

खुद को जीएसटी अधिकारी बताते हुए जालसाजों ने रुपयों के बारे में पूछताछ करते हुए जीएसटी से संबंधित दस्तावेज मांगे। इसके बाद रुपयों से भरा बैग ले लिया और भाग गए।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की गई। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि हैदर अली के खिलाफ पहले भी मध्य प्रदेश में आपराधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें