फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक खुदकुशी मामला: सहकर्मी के खाते में भेजे थे रुपये, नकद निकालकर बाबू को दिए- बैंक रिकॉर्ड से हुई पुष्टि

Sun, 08 Mar 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पुलिस ने निलंबित बीएसए शालिनी और लिपिक संजीव सिंह की तलाश तेज कर दी गई है। दोनों पर
10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि गुलरिहा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। आरोपियों के करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक कृष्ण मोहन की फाइल फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस को एक अहम सुराग मिला है। आरोपियों के बैंक खातों की जांच में सामने आया है कि कृष्ण मोहन सिंह ने रिश्वत की रकम अपने सहयोगी शिक्षक ओंकार सिंह के खाते में ट्रांसफर की थी।

विज्ञापन


बाद में ओंकार सिंह ने यह राशि नकद निकालकर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध सिंह के माध्यम से लिपिक संजीव सिंह तक पहुंचाई थी। बैंक रिकाॅर्ड और जांच के दौरान इस लेन-देन की पुष्टि हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कृष्ण मोहन सिंह ने सुसाइड नोट में जिन तीन शिक्षकों का नाम लिखा था, उनमें ओंकार सिंह का नाम भी शामिल था।

जांच में यह भी सामने आया कि कृष्ण मोहन ने अपने हिस्से के रुपये ट्रांसफर कर यह सुनिश्चित किया था कि रकम आरोपियों तक पहुंच जाए। बैंक रिकाॅर्ड में ट्रांजेक्शन की तारीख और राशि स्पष्ट रूप से दर्ज है, जो जांच के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य है। इस बीच, घटना के बाद से भागी निलंबित बीएसए शालिनी और लिपिक संजीव सिंह की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि गुलरिहा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। आरोपियों के करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें