राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद देवरिया व वर्तमान में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कुशीनगर और देवरिया जिले को बड़ी सौगात है। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता कर दोनों जिलों की 11 परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, इससे अब कुशीनगर जनपद का विकास तेजी से होगा, साथ ही बड़े-बड़े होटल बनेगें व रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने कहा कि मेरा अथक प्रयास रहा है कि देवरिया में मेडिकल कॉलेज व बेरोजगारों के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, जिसके क्रम में यूपी सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा बेरोजगारों के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण कराकर कंपनियों के माध्यम से रोजगार देने का कार्य किया गया।
इस दौरान पर जिलाधिकारी एस राज लिंगम, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी व उप निदेशक कृषि अरुण कुमार चौधरी आदि उपस्थित रहे।