फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जिगरी दोस्त थे राजन और बंटी, हत्या के मुकदमे से शुरू हुई रंजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज सर्किल में सक्रिय रहा महाकाल गैंग, सक्रिय सदस्य है राजन और आदर्श उर्फ बंटी
विज्ञापन


तरया सुजान थाने का राजन तो सेवरही थाने का आदर्श उर्फ बंटी है हिस्ट्रीशीटर,दोनोंपर दर्ज है प्राथमिकी
पडरौना। आदर्श उर्फ बंटी और राजन शर्मा पहले जिगरी दोस्त थे और महाकाल गैंग के सक्रिय सदस्य भी। 28 माह पूर्व तरयासुजान थाना क्षेत्र के भावपुर में बर्थडे पार्टी में संदीप पासवान (24) को बुलाकर की गई हत्या में राजन का नाम पुलिस विवेचना से निकल गया जबकि आदर्श उर्फ बंटी जेल भेजा गया था। इसके बाद से आदर्श उर्फ बंटी राजन का दुश्मन बन गया। जेल से रिहा होने के बाद वह राजन को टारगेट करने लगा। दोनों अलग-अलग थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं।
तमकुहीराज सर्किल में महाकाल गैंग कुछ साल पूर्व बहुत सक्रिय था। गैंग में शामिल युवक मारपीट, लूट, हत्या के अलावा शराब तस्करी के खेल में शामिल रहे। 28 माह पूर्व भावपुर गांव के सुनील पासवान का जन्मदिन मनाने के लिए राजन शर्मा, आदर्श उर्फ बंटी समेत 20 से अधिक युवक चार पहिया वाहन से पहुंचे। गांव के मनरेगा पार्क में जन्मदिन का केक काटने के दौरान जन्मदिन में शामिल संदीप पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में तरयासुजान पुलिस ने 11 लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

इसमें राजन शर्मा का नाम विवेचना में निकल गया और बंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि बंटी को लगा कि राजन ने पुलिस से मिलकर अपना नाम निकलवा लिया और मेरा नाम शामिल करा दिया है। जेल से रिहा होने के बाद बंटी राजन को टारगेट करने लगा। राजन पुलिस का मुखबिर बताया जा रहा है। उस पर शराब तस्करी के अलावा, हत्या, लूट, छिनैती, छेड़खानी जैसे छह मुकदमे तरयासुजान और विशुनपुरा थाने में दर्ज है। रकबा जंगली पट्टी गांव निवासी आदर्श उर्फ बंटी पर सेवरही थाने में नौ मुकदमा दर्ज हैं।
तरयासुजान थाने का राजन शर्मा और सेवरही थाने का आदर्श उर्फ बंटी हिस्ट्रीशीटर है। घटना की रात अपने बीमार मां को इलाज के लिए लखनऊ जाने के लिए राजन तमकुहीराज रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। इसकी जानकारी होने के बाद आदर्श अपने साथियों के साथ पहुंचा और प्लेटफॉर्म नंबर दो पर दौड़ाकर गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन फायर किया, इसमें दो फायर नहीं लगा एक फायर राजन के जंघा में लगा है। स्टेशन पर मौजूद यात्री गोली चलने के बाद इधर-उधर भागने लगे और रेलकर्मी अपने को कार्यालय का फाटक बंद कर सुरक्षित कर लिया।
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी यदि महाकाल गैंग से जुड़े रहे हैं तो इसकी जानकारी कराई जाएगी। पूर्व में यह गैंग सक्रिय था, इन दिनों नहीं है। दोनों बदमाशों का नेटवर्क पता कर शिकंजा कसा जाएगा। दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं। तमकुहीरोड स्टेशन पर गोली चलने की प्राथमिकी जीआरपी ने दर्ज की है। संबंधित थाने को बदमाशों के संपर्क में रहने वालों के बारे में पता कर कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।
-सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी कुशीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें