फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाला निर्माण ने बढ़ाईं मुश्किलें, सेतु निगम के खिलाफ लोगों में आक्रोश

Wed, 22 Jul 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। हड़हवा फाटक के निकट सेतु निगम की ओर से कराए गए नाला निर्माण के बाद क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने और सड़क से नाले तक रैंप नहीं बनाए जाने के कारण लोगों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय पार्षद एवं पूर्व सभापति ऋषि मोहन वर्मा ने बताया कि 17 जुलाई को क्षेत्रवासियों ने उनसे शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा और सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एके सिंह से वार्ता कर समस्या के समाधान की मांग की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि हड़हवा क्रॉसिंग से जनप्रिय विहार धोबीगली मोड़ तक बने नाले में मोहल्लों की जलनिकासी के लिए पर्याप्त ड्रिल (छेद) नहीं किए गए हैं। इसके कारण बारिश में कुम्हार टोली, कबीर नगर, धोबीगली, कपिला कोचिंग सेंटर, राहुल कलेक्शन के सामने वाली गली सहित कई इलाकों में लंबे समय तक जलभराव रहा। कई घरों में बारिश और नाले का पानी घुस गया।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि नाले के किनारे सड़क से आवागमन के लिए रैंप भी नहीं बनाए गए हैं। इससे रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं और स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राएं भी चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय नागरिक शरद चौधरी, प्रवीण वर्मा, सतीश मौर्य, डॉ. ओंकार नाथ मौर्य, विनोद चौधरी, आनंद श्रीवास्तव, सच्चिदानंद मौर्य, अरविंद शर्मा, मनीष निषाद, शंकर निषाद, प्रेमचंद गुप्ता, नंदलाल यादव, शिवकुमार सिंह और सुरेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने सेतु निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें