फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in Nepal: नेपाल में बारिश थमी, गोरखपुर में नदियों का घटा जलस्तर

Sat, 19 Aug 2023 03:57 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

सिंचाई विभाग अधीक्षण अभियंता दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि फिलहाल नदियों का पानी उतर रहा है। आगे चलकर यदि नेपाल में बारिश हुई तो दोबारा जलस्तर बढ़ेगा। मौसम को देखते हुए नदियों के हालात पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
राजघाट राप्ती नदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में बारिश थमने से गोरखपुर-बस्ती मंडल में नदियों का जलस्तर घट रहा है। शुक्रवार को सरयू का पानी घटा तो राप्ती और रोहिन नदियों ने भी राहत दी। नदियों में पानी कम होने से सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। अधिकारियों का कहना है कि नदियों के जलस्तर की निगरानी लगातार की जा रही है।
विज्ञापन


नेपाल में होने वाली बारिश से ही गोरखपुर- बस्ती मंडल में नदियों में बाढ़ आती है। हाल के दिनों में नेपाल में बारिश कम हो रही है। इस वजह से सरयू, राप्ती और रोहिन नदियाें का पानी घटने लगा है। अयोध्या पुल पर सरयू नदी का जलस्तर ब़ृहस्पतिवार को खतरे के निशान 92.73 मीटर की तुलना में जलस्तर 93.190 मीटर पर दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ेंं: फाइव स्टार रेटिंग पाने के लिए नगर निगम ने शुरू की कवायद, जरूरी दिशा-निर्देश जारी
विज्ञापन


शुक्रवार को यहां जलस्तर 92.930 मीटर दर्ज किया गया। यहां 24 घंटे में 26 सेमी घटाव पर नदी रही। इसके अलावा राप्ती और रोहिन का जलस्तर भी घटा है। जानकारों का कहना है कि यदि नेपाल में तेज बारिश हुई तो फिर से जलस्तर बढ़ेगा।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग अधीक्षण अभियंता दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि फिलहाल नदियों का पानी उतर रहा है। आगे चलकर यदि नेपाल में बारिश हुई तो दोबारा जलस्तर बढ़ेगा। मौसम को देखते हुए नदियों के हालात पर नजर रखी जा रही है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें