फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सुबह बारिश, दिन में तेज धूप और रात में ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मौसम का मिजाज लगातार 10वें दिन शुक्रवार को भी बदला-बदला सा रहा। सुबह कहीं बूंदाबांदी हुई तो कहीं हल्की बारिश। इसके बाद दोपहर में तीखी धूप ने परेशान किया। रात में ठंड का अहसास जारी रहा।
विज्ञापन

29 अप्रैल की शाम को मौसम का मिजाज बदला था। इसके बाद से ही मौसम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। सिंघड़िया स्थित मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बूंदाबांदी दर्ज की गई। शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। शाम को चार बजे के बाद फिर आसपास में बादल घुमड़ने लगे हालांकि कुछ देर बाद मौसम साफ हो गया।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को तापमान अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अनुमान है कि नौ मई को 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस दौरान कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा। 13 व 14 मई को मौसम फिर करवट बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें