फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: रेलवे ने हड़हवा फाटक क्रॉसिंग पर सड़क की कराई मरम्मत, खत्म हुई समस्या

Thu, 20 Apr 2023 01:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

ई- रिक्शा चालक ज्ञानेंद्र ने कहा कि चार दिनों से हम लोग परेशानी झेल रहे थे। हम लोग सवारी उतारने के बाद ई- रिक्शा धकेलकर पार कर रहे थे। बुधवार की सुबह गिटिृयों को तारकोल मिलाकर बराबर कराया गया है। इससे आवागमन में सुविधा हो गई है।
विज्ञापन
हड़हवा फाटक रेलवे क्रॉसिंग की सड़क की हुई मरम्मत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने बुधवार को हड़हवा फाटक क्रासिंग पर सड़क की बिखरी गिट्टियों को तारकोल मिलाकर ठीक कराया, जिससे लोगों को आवागमन में सहूलियत हो गई। कई दिनों से करीब 10 हजार लोग आवाजाही के दौरान परेशानी उठा रहे थे। इस मामले को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसका संज्ञान लेते हुए रेलवे प्रशासन ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


गोरखपुर नकहा जंगल रेलवे रूट पर मशीनों के जरिए रेलवे लाइन पर गिटिृयों की छनाई की जा रही हैं। इसके चलते हड़हवा फाटक पर गिटिृयां बिखर गई थीं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। गिटिृयों में वाहन फंस जा रहे थे। सोमवार की शाम ट्रेन गुजरने के दौरान रेलवे गेट बंद नहीं हुआ। इस दौरान दोनों तरफ लोग खड़े रहे।

इसे भी पढ़ें: राख से परेशान हैं लोग: छोटे-मोटे कार्यक्रम होते नहीं, अब शादी-विवाह की सता रही चिंता
विज्ञापन


मंगलवार को यहां से गुजरने वाले बाइक सवार, टैंपो, बैट्री रिक्शा और अन्य वाहन सवार काफी परेशान हुए। बैट्री रिक्शा चालकों ने किसी तरह से धकेलकर रेलवे गेट पार किया। अन्य लोगों को भी दिक्कत उठानी पड़ी।

लोगों की समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने इस मुद्दे को बुधवार के अंक में उठाया। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने कर्मचारी लगाकर रेलवे गेट के सड़क की मरम्मत कराई। तारकोल के साथ बिखरी गिट्टियों को ठीक कराया।

विज्ञापन

ई- रिक्शा चालक ज्ञानेंद्र ने कहा कि चार दिनों से हम लोग परेशानी झेल रहे थे। हम लोग सवारी उतारने के बाद ई- रिक्शा धकेलकर पार कर रहे थे। बुधवार की सुबह गिटिृयों को तारकोल मिलाकर बराबर कराया गया है। इससे आवागमन में सुविधा हो गई है।

राहगीर सुभाष चंद अग्रवाल ने कहा कि गेट पर ऐसी हालत थी, जिससे बाइक और स्कूटी लेकर जाने में दिक्कत हो रही थी। आज यहां कुछ काम हुआ है। इससे लोगों को राहत मिली है।

इसे भी पढ़ें: आठ बार चाकू से वार कर युवती को प्रेमी ने किया लहूलुहान, लिव इन रिलेशनशिप में थे दोनों

राहगीर गौरव तिवारी ने कहा कि गेट पर खराब सड़क की वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी। यहां से गुजरने में काफी वक्त लगा्र्र रहा था। अब समस्या का समाधान हो गया है।

हड़हवा फाटक निवासी शैलेष पांडेय ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही इस गेट के रास्ते होती है। चार दिनों से हम लोग काफी परेशान हो रहे थे। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से जगह दी है। इस वजह से लोगों को राहत मिली है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे अपने यात्रियों और नागरिकों की सुविधा के लिए कार्य करता है। सुरक्षा के जो भी मानक हैं। उनको अपनाकर गिटृी की छनाई की गई, जिसके बाद सड़क की मरम्मत करा दी गई। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें