फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत

Sat, 01 Feb 2020 05:48 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, हाटा (कुशीनगर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भलुही गांव के सुरेश चंद मिश्र उर्फ मुन्ना (48) शुक्रवार की देर रात तिनहवा चौराहे पर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए। उन्हें पिपराइच सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां भी हालत नहीं सुधरी तो डॉक्टर ने रेलवे के अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुरेश चंद पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में स्टेनो के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तिनहवा चौराहे पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली रोकने की कोशिश कर रहे थे, तभी पैर फिसल गया, जिससे ट्राली के पहिए के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें