फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे में चिकित्सकों के पद घटाने का श्रमिक संघ ने किया विरोध

Sat, 11 Jul 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को प्रमुख मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुषमा भास्कर माते से मुलाकात कर पूर्वोत्तर रेलवे के छह चिकित्सकीय पद दक्षिण पूर्व रेलवे को स्थानांतरित किए जाने के आदेश पर कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि इन पदों को पूर्वोत्तर रेलवे में ही यथावत रखा जाए, ताकि रेलवे कर्मचारियों और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती रहें। गोंडा रेलवे चिकित्सालय में महिला चिकित्सक के पद को भी यथावत बनाए रखने की मांग उठाई। संघ ने बताया कि इस मुद्दे को उसकी फेडरेशन भारतीय रेलवे मजदूर संघ रेलवे बोर्ड तथा रेल मंत्री के स्तर पर भी उठा चुकी है और पदों की कटौती वापस लेने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल के मुताबिक प्रमुख मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुषमा भास्कर माते ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे में चिकित्सकों के पदों में कटौती के मामले को रेलवे बोर्ड स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उन्होंने गोंडा रेलवे चिकित्सालय में महिला चिकित्सक के पद को बनाए रखने के लिए भी आवश्यक प्रयास करने का भरोसा दिया।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के महामंत्री कामेश्वर दूबे, केंद्रीय पदाधिकारी अजीत शाही, मंडल मंत्री अभय सिंह, पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स समिति के पदाधिकारी राधे कृष्ण तिवारी, वाई. के. पाण्डेय, वाल्मीकि शर्मा तथा शंभूनाथ तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें