फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांद्रा जाने वाली दो जोड़ी ट्रेनों की समयावधि बढ़ी, किसान आंदोलन के चलते दो ट्रेनें निरस्त

Fri, 29 Jan 2021 12:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने दो जोड़ी ट्रेनों की समयावधि बढ़ा दी है। 09039 बांद्रा टर्मिनस-मुजफ्फरपुर, 09040 मुजफ्फरपुर-बांद्रा टर्मिनस, 09037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी स्पेशल एवं 09038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के अलावा अवध एक्सप्रेस त्रैसाप्ताहिक स्पेशल को आगे भी चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


बांद्रा टर्मिनस-बरौनी 28 जनवरी से अगले आदेश तक प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से रात 10 बजे चलाई जाएगी। बरौनी-बांद्रा टर्मिनस 31 जनवरी से अगले आदेश तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं रविवार को बरौनी से सुबह 7.20 बजे चलेगी।  बांद्रा टर्मिनस-बरौनी स्पेशल 29 जनवरी से अगले आदेश तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को बांद्रा टर्मिनस से रात 10 बजे चलेगी। बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेेशल 01 फरवरी से अगले आदेश तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को बरौनी से सुबह 7.20 बजे चलेगी।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के चलते दो ट्रेनें निरस्त

किसान आंदोलन के कारण रेलवे प्रशासन ने दरभंगा से 29 जनवरी को चलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर स्पेेशल तथा अमृतसर से 31 जनवरी को चलने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल का संचलन निरस्त कर दिया है। इसके अलावा अमृतसर से 29 जनवरी को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर, 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल, 04649 जयनगर-अमृतसर स्पेशल, 04674 अमृतसर-जयनगर स्पेशल, 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल निर्धारित मार्ग व्यास-जंडियाला-अमृतसर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग व्यास-तरनतारन-अमृतसर के रास्ते चलाई जाएगी।
 
बलिया-फेफना ट्रैक का सीआरएस निरीक्षण कल
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर बलिया-फेफना खंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। अब रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्वी सर्किल 30 जनवरी को इसका निरीक्षण करेंगे। इस दौरान इस नवनिर्मित दोहरीकृत लाइन (विद्युतीकरण सहित) पर स्पीड ट्रायल किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने आम जनता से अनुरोध किया है कि इस दौरान इस नवनिर्मित दोहरी लाइन पर न जाएं और न ही अपने मवेशियों को ट्रैक पर जाने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें