फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल प्रशासन ने बढ़ाया 16 पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन अवधि, जानिए इनका शेड्यूल

Mon, 28 Dec 2020 08:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने पूर्व में चल रहीं 16 पूजा स्पेशल ट्रेनों के समय अवधि को बढ़ा दिया है। इन ट्रेनों का ठहराव एवं समय पूर्ववत रहेगा। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन


इन ट्रेनों का बढ़ा समय
  • 08181 टाटा-छपरा पूजा स्पेशल का संचलन 29 मार्च तक।
  • 08182 छपरा-टाटा पूजा स्पेशल का संचलन 31 मार्च तक।
  • 09601 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक पूजा स्पेशल 30 जनवरी तक।
  • 09602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 01 फरवरी तक।
  • 02521 बरौनी-एर्नाकुलम साप्ताहिक पूजा स्पेशल 27 जनवरी तक।
  • 02522 एर्नाकुलम-बरौनी साप्ताहिक पूजा स्पेशल 31 जनवरी तक।
  • 05269 मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक पूजा स्पेशल 28 जनवरी तक।
  • 05270 अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 30 जनवरी तक।
  • 05251 दरभंगा-जालंधर सिटी साप्ताहिक पूजा स्पेशल 30 जनवरी तक।
  • 05252 जालंधर सिटी-दरभंगा साप्ताहिक पूजा स्पेशल 31 जनवरी तक।
  • 05531 सहरसा-अमृतसर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 31 जनवरी तक।
  • 05532 अमृतसर-सहरसा साप्ताहिक पूजा स्पेशल 01 फरवरी तक।
  • 05211 दरभंगा-अमृतसर पूजा स्पेशल 29 जनवरी तक।
  • 05212 अमृतसर-दरभंगा पूजा स्पेशल 31 जनवरी तक।
  • 05529 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक पूजा स्पेशल 27 जनवरी तक।
  • 05530 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा साप्ताहिक पूजा स्पेशल 28 जनवरी तक।
विज्ञापन

पांच जनवरी तक निरस्त रहेगी देहरादून स्पेशल

उत्तर रेलवे के हरिद्वार-लक्सर के बीच दोहरीकरण के लिए नान-इंटरलॉक कार्य के चलते विभिन्न तिथियों में देहरादून एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05001 मुजफ्फरपुर-देहरादून स्पेेशल चार जनवरी, 05002 देहरादून-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन दो जनवरी, 05005 गोरखपुर-देहरादून स्पेशल 30 दिसंबर एवं एक जनवरी तथा 05006 देहरादून-गोरखपुर स्पेशल 29 दिसंबर से पांच जनवरी तक निरस्त रहेगी।

निरस्त रहेगी दरभंगा-अमृतसर स्पेेशल
पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण रेलवे प्रशासन ने कुछ रेलगाड़ियों को निरस्त कर दिया है। अमृतसर से 28 दिसंबर को चलने वाली 05532 अमृतसर-सहरसा स्पेशल, दरभंगा से 29 दिसंबर को चलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल तथा अमृतसर से 31 दिसंबर को चलने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।

इसके अलावा जयनगर से 29 दिसंबर को चलने वाली 04649 जयनगर-अमृतसर स्पेेशल, जयनगर से 29 दिसंबर को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल निर्धारित मार्ग व्यास-जन्डियाला-अमृतसर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग व्यास-तरनसारन, अमृतसर के रास्ते चलाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें