यदि आप ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो सतर्क हो जाएं। रेलवे ने एक दिसंबर से कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया है। ऐसे में नए समय सारिणी को चेक नहीं किया तो संभव है कि ट्रेन छूट जाए। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने भी यात्रियों से समय सारिणी देखकर यात्रा करने की अपील की है।
इन ट्रेनों को समय बदला
- 02565 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 04 दिसंबर से अगली सूचना तक दरभंगा से प्रतिदिन 08.26 बजे चलकर गोरखपुर से शाम 4.00 बजे छूटेगी। वापसी 02566 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 05 दिसंबर से प्रतिदिन नई दिल्ली से दोपहर 1.00 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से रात 01.05 बजे छूटेगी।
- 02557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल 04 दिसंबर से अगली सूचना तक प्रतिदिन मुजफ्फरपुर से सुबह 11.35 बजे चलकर गोरखपुर से शाम 6.40 बजे छूटेगी। वापसी 02558 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर स्पेशल 05 दिसंबर से अगली सूचना तक प्रतिदिन आनंद विहार टर्मिनस से दोपहर 2.50 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से देर रात 3.55 बजे छूटेगी।
- 02553 सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल 07 दिसंबर से अगली सूचना तक प्रतिदिन सहरसा से सुबह 6.46 बजे चलकर गोरखपुर से शाम 5.00 बजे छूटेगी। वापसी 02554 नई दिल्ली-सहरसा स्पेशल 08 दिसंबर से अगली सूचना तक प्रतिदिन नई दिल्ली से रात 8.40 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 9.35 बजे छूटेगी।
- 05067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 09 दिसंबर से प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से सुबह 05.30 बजे चलेगी। वापसी 05068 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 11 दिसंबर से प्रत्येक शुक्रवार को बांद्रा टर्मिनस से रात 12.20 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर अपराह्न 3.05 बजे पहुंचेगी।