फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों को कम करने में जुटी रेल प्रशासन, गोरखपुर से सीवान के बीच बनेंगे 16 अंडरपास

Sat, 08 Feb 2020 11:38 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • रेल हादसों को कम करने में जुटे रेलवे ने आवंटित किए 2.30 करोड़
  •  दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए मिले सात करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हादसों को कम करने में जुटी रेल प्रशासन रेलवे क्रासिंगों को बंद करने के लिए भारी भरकम रकम खर्च करने जा रहा है। रेल बजट में पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल को प्राथमिक कार्यों के लिए 2.30 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। इससे गोरखपुर से सीवान के बीच 16 अंडरपास बनाए जाएंगे। अंडरपास बनने के बाद इन सभी समपार फाटकों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


रेल बजट से सीवान से गोरखपुर के बीच पांच अंडरपास बनाए जाएंगे। इसके लिए 2.20 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसके अलावा गोरखपुर से गोंडा के बीच 11 अंडरपास बनाए जाएंगे। टोकन मनी के तौर पर 10 लाख रुपये बजट में प्रावधान किया गया है। वहीं रेलवे ने दिव्यांग यात्रियों की भी सुध ली है। एनईआर के सात स्टेशनों पर उनके लिए लिफ्ट, पानी के लिए स्टैंड पोस्ट आदि के लिए सात करोड़ रुपये का बजट मिला है।
विज्ञापन

गोरखपुर-आनंदनगर रूट पर बनेगा पुल

गोरखपुर-आनंदनगर रूट पर रेलवे क्रासिंग नंबर 5 ए पर नया आरओबी (रोड ओवरब्रिज) बनाया जाएगा। इसके लिए बजट में 3.40 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके अलावा गोरखपुर-भटनी रेलखंड पर रेलवे क्रासिंग 149 ए पर आरओबी के लिए 1.15 करोड़ रुपये, मगहर-खलीलाबाद रेलवे क्रासिंग 173 पर आरओबी के लिए 2 लाख, भाटपाररानी-भटनी रेलखंड पर क्रासिंग 112 की जगह दो लेन वाली सड़क पर आरओबी के लिए टोकनी मनी के तौर पर एक लाख मिले हैं।

ट्रैक मेंटेेनेंस के कार्य
रूट    दूरी    बजट
गोरखपुर-कैंट-डोमिनगढ़    2.9 किमी.    15 लाख
भटनी-औंडिहार    24.8 किमी.    30 लाख
आनंदनगर-नौतनवां    15 किमी.    15 लाख
गोरखपुर कैंट-मानकपुर    32 किमी.    2.50 करोड़

14 एस्केलेटर व 16 लिफ्ट लगेंगे
गोरखपुर। एनईआर में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए 14 नए एस्केलेटर और 16 लिफ्ट लगाए जाएंगे। इसके लिए रेलवे ने अलग से बजट जारी किया है। अप्रैल में इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें