फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें... अब इन स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें

Fri, 09 Oct 2020 03:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • अब छोटे स्टेशनों पर 11 ट्रेनों का ठहराव खत्म  
  • ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस मगहर और मुंडेरवा स्टेशन पर नहीं रुकेगी
  • लखनऊ इंटरसिटी का मगहर, जरवल रोड में ठहराव खत्म
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल प्रशासन ने गोरखपुर के रास्ते चलने वाली 11 ट्रेनों का ठहराव छोटे स्टेशनों पर बंद कर दिया है। जिन ट्रेनों का ठहराव खत्म किया गया है उनमें अभी तीन ट्रेनें चल रही हैं। बाकी ट्रेनें अगले महीने से चलेंगी। ठहराव कम होंगे तो ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी और समय की भी बचत होगी।

विज्ञापन

 
दरअसल, कई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव छोटे स्टेशनों पर भी है जहां यात्रियों का आवागमन बेहद कम हो गया है। पूर्व में जनप्रतिनिधियों की पैरवी पर रेलवे बोर्ड ने ठहराव बढ़ा दिए थे। समीक्षा में पाया गया कि ठहराव खत्म होने से ट्रेनें 20 से 30 मिनट पहले पहुंच जाएंगी।

रेलवे के इस फैसले से छोटे स्टेशनों के यात्रियों को जरूर परेशानी होगी। अब उन्हें ट्रेन में सवार होने के लिए आसपास के ठहराव वाले स्टेशन पर पहुंचना होगा। गोरखपुर होकर चलने वाली ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस का ठहराव मगहर और मुंडेरवा स्टेशन पर खत्म कर दिया गया है। लखनऊ इंटरसिटी मगहर और जरवल रोड पर अब नहीं रुकेगी।
विज्ञापन


अब यहां नहीं रुकेंगी ट्रेनें
ट्रेन                                      ठहराव नहीं
विज्ञापन

बांद्रा-मुजफ्फरपुर-बांद्रा             मगहर, स्वामी नारायण छपिया
बस्ती-प्रयागघाट-बस्ती               कटरा, बभनान
गोरखपुर-बांद्रा-गोरखपुर            गौर
बरौनी-ग्वालियर-बरौनी              मगहर तथा मुंडेरवा
गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी       मगहर, जरवल रोड
गोरखपुर-एशबाग एक्सप्रेस         उस्का बाजार, बृजमनगंज
सहरसा-अमृतसर-सहरसा          देवरिया सदर
हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस          जीरादेई, दाउदपुर
मुजफ्फरपुर-आनंद विहार          बस्ती
आनंद विहार-सीतामढ़ी             छपरा कचहरी
कृषक एक्सप्रेस                      महुपुर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें