प्लेटफार्म पर लगाया गया रेट लिस्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
अगर आप ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं और आपके पास सामान भी है तो ध्यान रहे कुली को रेल प्रशासन से तय शुल्क ही दें। जानकारी के अभाव में कुली मनमाना शुल्क ले लेते हैं। ऐसे में रेल प्रशासन द्वारा कुलियों के लिए रेट तय कर दिया गया है।
रेल प्रशासन द्वारा तय शुल्क के मुताबिक, 40 किलो वजन तक की धुलाई के लिए किसी भी प्लेटफार्म पर जाने पर कुली को सिर्फ 80 रुपये ही देने हैं। रेल प्रशासन ने वजन के हिसाब से कुलियों के लिए ढुलाई का रेट तय कर दिया है। रेट लिस्ट प्लेटफार्म पर लगाए भी गए हैं।
यही नहीं वजन अगर दो कुंतल तक है और छोटी ट्रॉली से दो कुली ढुलाई करते हैं तो शुल्क 130 रुपये देने हैं। अगर कोई कुली इससे ज्यादा मांगता है तो इसकी तत्काल शिकायत आप स्टेशन प्रबंधक या यात्री मित्र कार्यालय में कर सकते हैं।