फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन सुविधा से रेलकर्मियों को मिली राहत, 31 मार्च तक बनेंगे मैनुअल पास

Sat, 16 Jan 2021 07:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अब रेलकर्मी 31 मार्च 2021 तक पास और पीटीओ मैनुअल बनवा सकेंगे। सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को यह सुविधा पहले से दी जा रही है। एचआरएमएस में सभी कर्मचारियों का विवरण दर्ज नहीं होने और ई-पास बनाने में आ रही दिक्कतों के चलते रेलवे ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, रेलवे बोर्ड एचआरएमएस पर ही पास जारी करने पर जोर दे रहा है। भारतीय रेलवे के कुछ डिविजनों में यह अनिवार्य भी हो गया है। सबकुछ ठीक रहा तो अप्रैल से पूर्वोत्तर रेलवे में भी ई-पास अनिवार्य हो जाएगा।

हालांकि, रेलवे प्रशासन ने 10 अगस्त 2020 को ही एचआरएमएस लांच कर दिया था। सितंबर से सिस्टम में दर्ज कर्मचारियों को ई-पास की सुविधा भी मिलने लगी। एक जनवरी से सभी रेलकर्मियों को ई-पास व ई-टिकट की सुविधा मिलने वाली थी। लेकिन रेलवे प्रशासन की तैयारी अभी पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


फिलहाल, ई-पास से रेलकर्मियों की दिक्कतें समाप्त हो जाएंगी। विभाग का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पास के लिए बाबुओं का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ई-पास पर आइआरसीटीसी के वेबसाइट पर टिकट भी बुक हो जाएगा।

यानी, टिकट के लिए भी काउंटर के सामने लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। पूर्वोत्तर रेलवे में करीब 50 हजार कर्मचारी तैनात हैं। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मी भी हैं, जिन्हें पास की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें