फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के निर्देश पर लखनऊ में लगेगा गुड़ महोत्सव, गोरखपुर के गन्ना किसान भी होंगे शामिल

Sat, 16 Jan 2021 07:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अगले महीने (फरवरी) लखनऊ में आयोजित होने वाले दो दिवसीय राज्य स्तरीय गुड़ महोत्सव-2021 में गोरखपुर मंडल के भी गुड़ उत्पादक गन्ना किसान शामिल होंगे। कोविड- 19 की वजह से पिछले साल गुड़ महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था मगर इस बार शासन ने इसे आयोजित कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


सीएम के निर्देश के बाद महोत्सव की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। 19 जनवरी को लखनऊ में परामर्शदात्री समिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें आयोजन की तिथि और जिलों से गुड़ उत्पादक किसानों की भागीदारी की प्रक्रिया निर्धारित की जाएगी। मुख्यमंत्री इस दो दिवसीय गुड़ महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

उप गन्ना आयुक्त ऊषा पाल ने बताया कि शुक्रवार को हुई परामर्शदात्री समिति की बैठक में गुड़ महोत्सव, 2021 के आयोजन के उद्देश्य एवं कार्यक्रम की रूपरेखा सहित समस्त आयोजन समितियों यथा परामर्शदात्री समिति, आयोजन समिति, वित्त समिति, प्रदर्शनी एवं पंडाल समिति, प्रचार एवं साहित्य व्यवस्था समिति, स्वागत समिति व परिवहन समिति आदि के दायित्वों पर विस्तृत चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें