फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता के साथ रेल म्यूजियम खोले जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सतर्कता के साथ रेल म्यूजियम खोले जाएंगे
विज्ञापन

गोरखपुर। लॉकडाउन के चलते छह महीने से बंद चल रहा रेल म्यूजियम जल्द ही गुलजार होने लगेगा। यहां आने वाले लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना होगा। रेल प्रशासन ने बच्चों की सुविधा के लिए झूलों में एंटी माइक्रोबल कोटिंग कराने की तैयारी की है।
विज्ञापन

इसके लग जाने से बच्चे बिना संक्रमण के खतरे के आराम से झूला झूल सकेंगे। रेल म्यूजियम को पूरी तरह से सुरक्षित रखने के लिए गेट पर सेंसर आधारित थर्मल स्कैनर लगाया जाएगा। अगर कोई भी ऐसा व्यक्ति जिसके शरीर का तापमान 99 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हुआ तो वहां लगा बूम तुरंत गिर जाएगा। बूम गिर जाने पर संबंधित व्यक्ति को प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

टिकट के लिए डिजिटल पेमेंट
टिकट बिक्री के लिए पूरा जोर डिजिटल पेमेंट पर ही रहेगा। हालांकि कैश देकर भी टिकट खरीदने की व्यवस्था रहेगी। इसकी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें