फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेल म्यूजियम की करें वर्चुअल सैर

विज्ञापन
विज्ञापन
अब रेल म्यूजियम की करें वर्चुअल सैर
विज्ञापन

गोरखपुर। जल्द ही रेल म्यूजियम की वर्चुअल सैर कर सकेंगे। इसकी तैयारियां जोरों पर है। डिजिटल फॉर्म में रेल म्यूजियम का सैर बेहद रोमांचकारी होगा क्योंकि इसमें प्रवेश द्वार से लेकर हेरिटेज कोच तक के दीदार कर सकेंगे। छोटे-छोटे वीडियो क्लिप आपको रेलवे की विरासत को दिखाने के साथ ही उसके ऐतिहासिक महत्व के बारे में भी बताएंगे। इस महीने तक इसकी शुरुआत हो सकती है।
कोरोना संक्रमण के चलते रेलवे प्रशासन ने 22 मार्च से ही रेल म्यूजियम को बंद कर दिया है। लेकिन अब वर्चुअल सैर कराने की कोशिश हो रही है। म्यूजियम में चलती भाप का इंजन, टॉय ट्रेन की छुकछुक सुनाई देगी तो पैलेस ऑन व्हील कोच में बना रेस्टोरेंट भी देखने को मिलेगा। इसे कोई भी एनई रेलवे के आफिसियल फेसबुक पेज NERailway @nerailwaygkp पर देख सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव और सोशल डिस्टेंसिंग के लिहाज से रेल म्यूजियम की वर्चुअल सैर सहूलियत वाली है। इसे लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। रेलवे के अधिकृत फेसबुक पेज और ट्विटर पर इसे देेखा जा सकेगा। - पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनईआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें