फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल म्यूजियम और हेरिटेज प्लाजा आज खुलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल म्यूजियम और हेरिटेज प्लाजा आज खुलेंगे
विज्ञापन

गोरखपुर। कोरोना संक्रमण के चलते बंद रेल म्यूजियम और हेरिटेज प्लाजा मंगलवार से खोल दिए जाएंगे। म्यूजियम दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक खुला रहेगा। दर्शकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हर घंटे अधिकतम 50 लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। खानपान के लिए केवल ओपेन रेस्टोरेंट ही खुला रखा जाएगा।
विज्ञापन

रेल म्यूजियम में साफ-सफाई के साथ ही कोविड-19 के मद्देनजर सारी सावधानियां बरतीं जाएंगी। म्यूजियम में आने वाले सभी लोगों का प्रवेश द्वार पर ही तापमान जांचा जाएगा। उसी के आधार पर प्रवेश मिलेगा। सैनिटाइजर की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

मास्क न लगाने व थूकने पर 200 रुपये अर्थदंड
मास्क न लगाने एवं इधर-उधर थूकने पर 200 रुपये का अर्थदंड भी लगाया जाएगा। पूरे रेल म्यूजियम एवं परिसर का प्रतिदिन दो बार सैनिटाइजेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें