फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल में सभी ट्रेनों में उपलब्ध कराए गए फाॅग सेफ डिवाइस

Tue, 24 Nov 2020 01:16 AM IST
पवन चंद्रा अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन - फोटो : demo photo
विज्ञापन

सिग्नल साइटिंग बोर्ड पर ट्रैक के आरपार की गई लाइम मार्किंग  

बरेली। संरक्षित एवं सुरक्षित रेल संचालन इज्जतनगर मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस निमित्त रेल ट्रैक का नियमित अनुरक्षण एवं सिग्नलों की सतर्कतापूर्वक जांच सतत प्रक्रिया के तहत  की जाती है। शरद ऋतु एवं कोहरे को ध्यान में रखकर संरक्षित रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत के निर्देशानुसार सुनियोजित कार्ययोजना के तहत अनेक कदम उठाये जा रहे हैं। रेल ज्वाइंट्स तथा जागल्ड फिश प्लेटों के बोल्ट होल का परीक्षण एवं ल्यूब्रीकेशन किया जा रहा है। एलडब्ल्यूआर एवं सीडब्ल्यूआर की दूरी के साथ ही रेल पथ की सभी खामियों को दूर किया जा रहा है। 

सुचारु ट्रेन संचलन में कोहरा एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आता है। इस समस्या से निपटने के लिए इज्जतनगर मंडल ने सभी इंजनों पर फाॅग सेफ डिवाइस उपलब्ध करा दिए हैं। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पटाखा सिग्नल की आपूर्ति भी की जा चुकी है। सिग्नल साइटिंग बोर्ड पर ट्रैक के आरपार लाइम मार्किंग (चूने की मार्किंग) की जा चुकी है। सिग्नल साइटिंग बोर्ड, डब्ल्यूएल बोर्ड, फाॅग सिग्नल पोस्ट, समपारों के लिफ्टिंग बैरियर पर पीले/काले ल्यूमिनस स्ट्रिप की व्यवस्था स्पष्ट दृश्यता हेतु की जा चुकी है। कोहरे में कार्य करने वाले फाॅग सिग्नल मैनों को पुनः प्रशिक्षित किया जा चुका है। स्टेशन मास्टर  वीटीओ के माध्यम से पर्याप्त दृश्यता की जांच करेंगे। कोहरे के मौसम में ट्रेन के एसएलआर में उपलब्ध लाल बत्ती के स्थान पर अनुमोदित डिजाइन की फ्लैशर टेल लाइट वाली लाल एलईडी लाइट तथा फ्लैशिंग टेल लैंप का उपयोग किया जा रहा है। संरक्षा की दृष्टि से अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा नियमित अन्तराल पर संरक्षा अभियान के तौर पर फुट प्लेटिंग, औचक निरीक्षण, रात्रि निरीक्षण कर कर्मचारियों को तत्पर एवं सतर्क रहने हेतु प्रशिक्षित एवं जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें