फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 25 से अधिक ट्रेनें रहीं लेट, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। ठंड और कोहरे के कारण बुधवार को ज्यादातर ट्रेनें देरी से चलीं, जिससे यात्री काफी परेशान हुए। सुबह सात बजे से 11 बजे तक ही 17 ट्रेनें स्टेशन पर समय से लेट पहुंचीं। पूरे दिन जिले में कुल 25 से अधिक ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन

सबसे अधिक देरी नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन को हुई, जो गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से नौ घंटे लेट पहुंची। इस ट्रेन का इंतजार कर रहे दरभंगा के रमेश ने कहा कि ठंड में रेलवे स्टेशन पर अलाव की सुविधा होनी चाहिए, खुले में बिना अलाव के इंतजार करना बहुत मुश्किल होता है। इसके अलावा दादर एक्सप्रेस चार घंटे 48 मिनट, दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल सात घंटे 32 मिनट और गोरखधाम एक्सप्रेस चार घंटे 44 मिनट लेट पहुंची। गोरखपुर से बठिंडा जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस एक घंटे लेट रवाना हुई। देरी के कारण इस ट्रेन की जनरल बोगी में यात्रियों की भीड़ भी बढ़ गई, जिससे लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें