संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली के मालखाने से 427 ग्राम सोना, 49,518 रुपये और नेपाली मुद्रा गायब होने के मामले में आरोपी निलंबित दीवान राधेश्याम गुप्ता की तलाश तेज कर दी गई है। शुक्रवार सुबह संतकबीरनगर और शाहपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गोरखपुर के पादरी बाजार स्थित निलंबित दीवान के घर पर छापा मारा और तलाशी ली।
पुलिस ने परिवार से पूछताछ भी की। हालांकि आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस टीम सुबह करीब आठ बजे सालिकरामनगर के कलेक्टरी टोला स्थित आवास पहुंची। तलाशी के दौरान घर में मौजूद दस्तावेजों की जांच की गई और परिवार के लोगों से पूछताछ कर यह जानकारी जुटाई गई कि राधेश्याम गुप्ता आखिरी बार कब घर आए थे और उनके संभावित ठिकाने कौन-कौन से हो सकते हैं।