फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राई लोकनृत्य व कथक ने दर्शकों को किया मुग्ध

Thu, 01 Jun 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रामगढ़ताल में रोइंग प्रतियोगिता के तहत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत रामगढ़ताल में आयोजित रोइंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को नौकायान स्थित जेट्टी पर संस्कृति विभाग की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान झांसी से आईं राधा प्रजापति ने राई लोकनृत्य, पंखुड़ी श्रीवास्तव ने कथक नृत्य और इन्दु गुप्ता ने लोकगायन से लोगों को मुग्ध कर दिया।
कथक नृत्यांगना पंखुड़ी श्रीवास्तव ने कथक लोकनृत्य के माध्यम से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद राधा प्रजापति ने राई लोकनृत्य की अद्भुत कला का प्रदर्शन करते दर्शकों की वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम के अंत में इन्दु गुप्ता ने लोकगायन की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

उन्होंने जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया..., भजन बिना चैन न आवे राम..., हे गंगा मइया तोहे चुनरी चढ़इबे... आदि की प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक संध्या को खुशनुमा बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम राजकीय बौद्ध संग्रहालय के उप निदेशक व क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र के प्रभारी डाॅ. मनोज कुमार गौतम की देखरेख में संपन्न हुआ। संचालन नवीन पांडेय ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुभाष चंद्र चौधरी, डॉ. निर्मला चौधरी, फूलचंद मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, डॉ. साक्षी जायसवाल, मुरलीधर राव, सुशील पांडेय, संतोष पांडेय, पुनीत पांडेय, अनीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें