फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज निर्धारित करें नगर निगम क्षेत्र में बने नए 20 भवनों के कर: नगर आयुक्त

विज्ञापन
रोज निर्धारित करें नगर निगम क्षेत्र में बने नए 20 भवनों के कर: नगर आयुक्त
विज्ञापन
बिना विभागाध्यक्ष की अनुमति कर विभाग के कर्मचारियों का अवकाश रोका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कर विभाग के अधिकारियों को प्रति दिन नगर निगम क्षेत्र में बने 20 नए भवनों का कर निर्धारित करने का निर्देश दिया है। जीआईएस सर्वे में मिलने वाले नए भवनों का कर निर्धारण जल्द से जल्द पूरा करें। इसमें लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कर निरीक्षक आतिफुल हक और अभिषेक चौधरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

बुधवार को नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ कर व करेत्तर विभाग की बैठक की। निर्देशित किया कि बिना विभागाध्यक्ष की अनुमति कर विभाग के कर्मचारियों को अवकाश नहीं मिलेगा। सभी राजस्व निरीक्षक, कर निरीक्षक और नायब मोहर्रिर नए भवनों को कर के दायरे में शामिल करें। नए भवनों पर जीआईएस सर्वे एजेंसी की ओर से दी गई जानकारी पर नोटिस जारी करें। सर्वे के अनुसार कर निर्धारित कर नागरिकों की समस्याओं का भी समाधान करें। नगर आयुक्त के निर्देश पर सभी राजस्व निरीक्षक, कर निरीक्षक और मोहर्रिर को जीआइस सर्वे का बुकलेट भी दिया गया। उन्होंने रेंट व लाइसेंस विभाग के अफसरों व कर्मचारियों के साथ भी बैठक की। वसूली संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि सभी दुकानदारों की सूची बनाएं और वसूली का समय तय करें ताकि रुपये जमा करने में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें