फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीत सुनाकर प्रभु यीशु के चरणों में आस्था समर्पित, गिरिजाघरों में मनाया गया 'राख का बुधवार'

Thu, 27 Feb 2020 07:08 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रभु यीशु के चरणों में आस्था समर्पित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मसीही समाज की ओर से ‘राख का बुधवार’ श्रद्धा और भक्ति के वातावारण में मनाया गया। इस दौरान शाम को शहर के प्रमुख गिरिजाघरों में पवित्र मिस्सा अर्पित की गई। इस दौरान पुरोहितगण ने प्रत्येक भक्त के माथे पर राख से क्रूस का चिह्न बनाते हुए ‘हे मानव तू धूल है और धूल में ही मिल जाएगा’ गीत सुनाकर प्रभु यीशु के चरणों में आस्था समर्पित की।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उपवास रखा। यह अगले 40 दिनों तक चलेगा। क्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक के पुरोहित रेव्ह डीआर लाल ने कहा अपने पापों से पश्चाताप करें और अपने त्याग से जो बचत करते हैं उससे दीन-दुखियों की सहायता करें यही सच्चा रोजा होगा। गोरखपुर डीनरी के डीन रेव्ह अजीत लॉरेंस ने कहा ‘जब तुम उपवास करो तो कपटियों के समान तुम्हारे मुंह पर उदासी ना छाई रहे। क्योंकि वे अपना मुंह बनाए रहते हैं ताकि लोग उन्हें उपवासी जानें।
विज्ञापन

10 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 12 को ईस्टर

सेंट जोसेफ  महागिरजाघर सिविल लाइन में आज सुबह पवित्र मिस्सा बलिदान का आयोजन हुआ। बिशप थामस के द्वारा प्रवचन के दौरान सभी को राख का चिह्न लगाते हुए कहा गया कि मानव मिट्टी से बना हुआ है और मिट्टी में ही मिल जाएगा। चालीस दिन का उपवास, प्रार्थना, परहेज एवं दान धर्म में आगे बढ़ने को आमंत्रित करता है। बिशप स्वामी ने अपने प्रार्थना वह बचन संदेश द्वारा सबको प्रभु के करीब आने में मदद किए। इस दौरान फादर ग्रेगरी, फादर अब्राहम, फादर बेनी, फादर रोजर आदि मौजूद रहे।

उपवास के साथ ही गुड फ्राइडे की तैयारी भी शुरू हो जाएगी। इस बार गुड फ्राइडे 10 अप्रैल और ईस्टर 12 को मनाया जाएगा। 40 दिन के उपवास के दौरान मसीही विश्वासी अपने जीवन का मूल्यांकन करते हैं और ईश्वर के करीब पहुंचने का प्रयास करते हैं। वह अपने गुनाहों से तौबा करते हैं। प्रतिदिन बाइबिल का पाठ करते हैं और पूरे दिन अन्न-जल ग्रहण नहीं करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें