फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साकेतनगर में जलभराव से परेशानी, लोगों में नाराजगी

Thu, 28 May 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हड़हवा फाटक क्रॉसिंग के पास अधूरे नाला निर्माण पर उठे सवाल
विज्ञापन



गोरखपुर। साकेतनगर स्थित हड़हवा फाटक क्रॉसिंग के पास जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों में विभागीय लापरवाही के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिली। बुधवार को मिर्जापुर पचपेड़वा, निमिहवा टोला और चकसा हुसैन सहित कई मोहल्लों का पानी साकेतनगर क्षेत्र में भरने लगा, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय नागरिकों ने तत्काल क्षेत्रीय पार्षद ऋषि मोहन वर्मा को सूचना दी। शिकायत मिलते ही पार्षद मौके पर पहुंचे और नगर निगम के अवर अभियंता विवेकानंद सिंह और सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एके सिंह से वार्ता कर जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन

जलभराव के कारण कई घरों के बाहर पानी भर गया, जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलना पड़ा। स्थानीय नागरिकों ने सेतु निगम की ओर से कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान जलनिकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग उठाई। पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने बताया कि नगर निगम की ओर से संत झूलेलाल नगर (चकसा हुसैन) क्षेत्र के पानी की निकासी के लिए नया नाला बनाया गया है जो हड़हवा फाटक क्रॉसिंग तक पहुंच चुका है। फोरलेन निर्माण योजना के तहत सेतु निगम का नाला निर्माण कार्य अभी अधूरा पड़ा है। साथ ही पुराने नाले में ध्वस्त मकानों का मलबा जमा होने से जलनिकासी पूरी तरह बाधित हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने सेतु निगम से तत्काल कच्चा नाला खोदकर नए नाले से जलनिकासी शुरू कराने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस दौरान भाजपा नेता संजय शिलांकुर, भगवान सिंह, पंकज मौर्या, रविकांत शर्मा, जितेंद्र शर्मा, विनय कुमार सिंह, अनूप सिंह, अखिल मणि, सतीश पांडेय और विकास सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें