फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर गोलीकांड मामले में महराजगंज और देवरिया पुलिस पर उठे सवाल, डीआईजी ने दिया जांच का आदेश

Wed, 30 Sep 2020 09:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • शुभम सिंह सिंघाड़ा को आर्म्स एक्ट में जेल भेजने की तैयारी में थी महराजगंज पुलिस
  • शुभम सिंह बरहज के पिता का दावा-पुलिस के हवाले किया तो मुठभेड़ कैसे हो गई
  • मामला सामने आने पर डीआईजी ने पुलिस की भूमिका की जांच का आदेश दिया

 
विज्ञापन
घटनास्थल की जांच की करते एसएसपी जोगेंद्र कुमार।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के मोहद्दीपुर गोलीकांड में महराजगंज और देवरिया पुलिस पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पता चला है कि महराजगंज में पकड़े गए शुभम सिंह सिंघाड़ा को आर्म्स एक्ट में जेल भेजने की तैयारी कर ली गई थी। दूसरी ओर शुभम सिंह बरहज के पिता ने दावा किया है कि बेटे को पुलिस के हवाले किए थे, फिर मुठभेड़ कैसे हो गई?
विज्ञापन


अब मामला सामने आने के बाद डीआईजी ने पुलिस की भूमिका का जांच करने का आदेश दिया है। उधर, मंगलवार को पुलिस ने 25 हजार के इनामी शुभम सिंह बरहज को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की गिरफ्त में आए शुभम सिंह बरहज ने अपने चार साथियों के नाम पुलिस को बताए हैं। उसने बताया कि ये भी घटना में शामिल थे। इस आधार पर पुलिस ने उनकी तलाश भी शुरू कर दी है। एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस अन्य की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


शुभम ने पुलिस को बताया कि टशन में बदला लेने के लिए देवरिया से उसने अपने साथियों को बुलाया था। पुलिस ने सोमवार को रामनगर कड़जहां में मुठभेड़ के दौरान शुभम सिंह बरहज को पकड़ा था।
 
देवरिया से साथियों को बुलाकर बनाई थी योजना
शुभम सिंह सिंघाड़ा से पूछताछ में पता चला है कि पॉशा रेस्टोरेंट में हुई मारपीट के बाद दूसरे गुट से बदला लेने की साजिश रची गई। इसके लिए देवरिया के बरहज से भी युवक आए थे। पूरे विवाद के पीछे एक लड़की से बातचीत का भी मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है।
 
सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया कि 25 हजार के इनामी शुभम सिंह बरहज को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। उससे पूछताछ में सामने आए युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें