फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में मारपीट, प्रधान के दो पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर में मारपीट, प्रधान के दो पुत्र घायल
विज्ञापन

भानपुर(बस्ती)। सोनहा थानाक्षेत्र के चिरई बुजुर्ग गांव के प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में खाना लेकर गए गांव के प्रधान पुत्रों की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। पिटाई से प्रधान पुत्र विजय कुमार का जबड़ा टूट गया। दूसरे पुत्र धीरेंद्र का सिर फट गया। प्रधान अमरनाथ सिंह की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर पर बाहर से आकर रुके परिवार के एक सदस्य के लिए प्रधान पुत्र विजय सिंह व धीरेंद्र सिंह खाना लेकर गए थे। किसी बात को लेकर वहां मौजूद गांव के कुछ लोगों से मारपीट हो गई। घटना के तुरंत बाद ही दोनों को सीएचसी भानपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया कि प्रधान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें