फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Gorakhpur: बस्ती के कोरोना संक्रमित युवक की मौत के बाद 15 रिश्तेदार क्वारंटीन, जनाजे में हुए थे शामिल

Sat, 04 Apr 2020 10:10 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण मौत का शिकार हुए बस्ती के युवक की बहन का ससुराल बिस्कोहर कस्बे के एक मोहल्ले में है। युवक की मौत होने पर महिला के पति सहित परिवार के दो लोग जनाजे में शरीक हुए थे। महिला मायके में एक माह पहले से ही थी, प्रशासन ने उसे वहीं क्वारंटीन कर दिया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर रात एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में परिवार के 15 सदस्यों को महिला चिकित्सालय के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार बस्ती में जिस युवक की मौत कोरोना से हुई है उसकी बहन की शादी बिस्कोहर मुख्य बाजार निवासी एक व्यक्ति से हुआ है। महिला एक माह पहले से ही मायके में थी।

युवक की मौत का समाचार मिलने पर जीजा और एक अन्य सदस्य जनाजे में शामिल होने बस्ती गए थे और उसी शाम बिस्कोहर लौट आए थे। बृहस्पतिवार को महिला का पति राशन लेने के लिए कोटेदार के यहां गया था।
विज्ञापन


देर शाम प्रशासन को इसकी जानकारी होते ही एसडीएम इटवा विकास कश्यप, सीओ डुमरियागंज महेंद्र सिंह देव, एसओ त्रिलोकपुर रणधीर मिश्र, चौकी इंचार्ज बिस्कोहर कन्हैयालाल मौर्य, डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा व स्वास्थ्य विभाग की टीम व बेसिक शिक्षा मंत्री के भाई अरुण द्विवेदी भी मौके पर पहुंच गए।

युवक और उसके परिवार के 15 सदस्यों को मेडिकल टीम ने महिला चिकित्सालय के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य टीम के अनुसार अभी तक किसी को बुखार व जुकाम जैसे शिकायत नहीं मिली है।

कोटेदार के यहां से जुटा रहे जानकारी

प्रशासन अब उन लोगों की तलाश कर रहा है जो युवक की मौत के बाद इस परिवार के संपर्क में आए। बृहस्पतिवार को मृतक का जीजा कोटेदार के यहां से राशन लेने गया था। पुलिस ने कोटेदार से युवक से पहले और बाद में राशन लेने वाले 25-25 लोगों की सूची मांगी है, इन लोगों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। बस्ती से आने के बाद युवक और उसके परिवार के सदस्य किन लोगों से मिले थे इसकी भी जानकारी की जा रही है।

महिला को घर लाने से रोका
सीओ डुमरियागंज महेंद्र सिंह देव ने परिवार के सदस्यों को हिदायत देते हुए कहा कि महिला अगर बस्ती में है तो वह वहीं पर रहेगी। जब तक मामला शांत नहीं हो जाता है, उसे घर नहीं लाया जाएगा। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

चार लोगों के लार का सैंपल लिया

बस्ती के जिस युवक की कोरोना से मौत हुई थी। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के उसी वार्ड में डुमरियागंज थानाक्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति भी भर्ती था। ठीक होने के बाद वह अपने घर चला आया था। मगर बृहस्पतिवार को जब जांच रिपोर्ट में युवक की मौत कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई तो परिवार के सदस्य चौंक उठे।

इसके बाद मामले की जानकारी डुमरियागंज तहसील प्रशासन को दी थी। बुधवार की देर रात बीमारी हुए व्यक्ति सहित परिवार के चार सदस्यों को महिला चिकित्सालय के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को संदिग्ध मानते हुए चारों लोगों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लार का सैंपल लिया। उसे केजीएमयू लखनऊ के लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है।

निगेटिव आई रिपोर्ट
मोहाना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी कोरोना वायरस के एक संदिग्ध मरीज का लार सैंपल केजीएमयू लखनऊ भेजा गया था। जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें