फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में राजनीतिक खींचतान जारी, ओली की जगह संसदीय नेता बने 'प्रचंड'

Wed, 23 Dec 2020 07:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, काठमांडू।
विज्ञापन
Khadga Oli and Pushpa Kamal Dahal - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को संसद भंग करने का फैसला अब भारी पड़ गया है। पूरे नेपाल में पीएम ओली के इस फैसले का सबसे विरोध हो रहा है। वहीं इस विरोध में उनकी ही नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है।

विज्ञापन


अघोषित रूप से दो फाड़ हो चुकी सत्तारूढ़ दल के प्रचंड-नेपाल गुट ने पीएम ओली को संसदीय दल के नेता के पद से भी हटा दिया है। उनकी जगह पार्टी के इस गुट ने सर्वसम्मति से पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' को नया संसदीय दल का नेता घोषित किया है।

वहीं माधव कुमार अब नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की जगह पार्टी के अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पार्टी विरोधी काम करने के कारण संसदीय दल के नेता से हटाकर प्रचंड को लाया गया है। पीएम ओली अपनी गलती को स्वीकार कर माफी मांगते है तो पार्टी में उनका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें