फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में पर्स चोरी की...चंद मिनट में दबोची गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की मुस्तैदी का दिखा असर, आरोपी महिलाएं जेल भेजी गईं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में दर्शन के लिए लाइन में लगे युवक का महिलाओं ने पर्स चोरी कर लिया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पुलिस की मुस्तैदी का असर मंदिर परिसर में देखने को मिला है।
जानकारी के मुताबिक, पुराना गोरखनाथ निवासी पंकज शुक्ला रविवार शाम में मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने गए थे। लाइन में लगे थे कि तभी पीछे से दो महिलाएं तेजी से धक्का मुक्की करने लगे। कुछ देर बाद देखे तो पैंट की जेब से पर्स गायब था जिसमें 1540 रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस हरकत में आ गई और चंट मिनटों में ही सीसीटीवी कैमरों की मदद से पहचान कर कैंपियरगंज की रहने वाली दो आरोपी महिलाओं सुनीता, जयनी को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी के 1540 रुपये समेत पर्स बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें