फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पंजाब के गैंगस्टर बिल्ला के फर्जी पासपोर्ट से खुलेंगे बड़े नेटवर्क के राज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पंजाब के गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला के गोरखनाथ क्षेत्र के फर्जी पते पर पासपोर्ट बनने के मामले में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए उस संगठित नेटवर्क की तलाश शुरू कर दी है। फर्जी पहचान, जाली दस्तावेज और गलत सत्यापन के जरिये अपराधियों को सरकारी दस्तावेज उपलब्ध कराने वाले की खोजबीन शुरू हुई है। जांच एजेंसियों का मानना है कि इस मामले से शहर में सक्रिय फर्जी पासपोर्ट गिरोह की कई परतें खुल सकती हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि बिल्ला को गोरखनाथ क्षेत्र का फर्जी पता किसने उपलब्ध कराया। पासपोर्ट आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज किस स्तर पर तैयार किए गए और पुलिस सत्यापन समेत पूरी प्रक्रिया में किन-किन लोगों की भूमिका रही। पुलिस पासपोर्ट आवेदन, सत्यापन रिपोर्ट और अन्य अभिलेखों का मिलान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में किसी स्तर पर मिलीभगत सामने आती है तो केवल दस्तावेज तैयार कराने वालों ही नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जांच एजेंसियां अब पिछले कुछ वर्षों में बने संदिग्ध पासपोर्टों और फर्जी पतों से जुड़े मामलों की भी पड़ताल कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं यही नेटवर्क बाहरी राज्यों के अपराधियों या अन्य लोगों के आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट बनवाने में पहले से सक्रिय तो नहीं था। इसके लिए पुराने रिकॉर्ड और संदिग्ध आवेदनों का मिलान कराया जा रहा है। यदि एक जैसी कार्यप्रणाली सामने आती है तो पूरे गिरोह को चिह्नित कर उसके सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। गोरखपुर में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। ऐसे मामलों में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन


फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। इस मामले में जो भी व्यक्ति या गिरोह शामिल मिलेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- निमिष पाटिल, एसपी सिटी, गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें