पुणे की यात्रा करने वालों के लिए काम की खबर है। त्योहार में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने पुणे से 14 से 23 नवंबर तक गोरखपुर के बीच एक जोड़ी द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल चलाने का निर्णय लिया जाएगा।
02031 पुणे-गोरखपुर पूजा स्पेशल 14 से 21 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को तीन फेरों के लिए पुणे से शाम 4.15 बजे चलकर अहमदनगर, मनमाड, भुसावल दूसरे दिन इटारसी, भोपाल, लखनऊ से छूटकर गोरखपुर रात 10.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 02032 गोरखपुर-पुणे पूजा स्पेशल 16 से 23 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं सोमवार को तीन फेरों के लिए गोरखपुर से देर रात 1.15 बजे चलकर तीसरे दिन पुणे सुबह 8.05 बजे पहुंचेगी।
रंगापाड़ा नार्थ-इज्जतनगर स्पेशल ट्रेन आज चलेगी
रेल प्रशासन ने 05605 रंगापाड़ा नार्थ-इज्जतनगर स्पेशल ट्रेन को 11 नवंबर को चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। यह ट्रेन रंगापाड़ा नार्थ से सुबह 7.00 बजे चलकर न्यू जलपाईगुड़ी, बरौनी दूसरे दिन हाजीपुर, भटनी, गोरखपुर से सुबह 10.00 बजे छूटकर, गोंडा, लखनऊ, बरेली के रास्ते इज्जतनगर रात 8.30 बजे पहुंचेगी।