पुणे-गोरखपुर और एलटीटी-गोरखपुर ट्रेन का समय बदला
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने दो पूजा विशेष रेलगाड़ियों के समय में तब्दीली की है। पुणे-गोरखपुर एवं लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर पूजा साप्ताहिक विशेष ट्रेन अब नए समयानुसार जाएगी। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के ही लगाए जाएंगे। इनमें यात्रा करनेवालों को कोविड नियमों का पालन करना होगा।
कुछ ऐसा हुआ है बदलाव
01115 पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल तीन से 31 दिसंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को पुणे से 16.15 बजे छूटेगी। यह यात्रा के तीसरे दिन गोरखपुर रात 12.55 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 01116 गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक पूजा स्पेशल पांच दिसंबर से दो जनवरी तक चलाई जाएगी। यह प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से 16.05 बजे छूटेगी। यह तीसरे दिन पुणे 02.45 बजे पहुंचेगी।
01079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर पूजा साप्ताहिक स्पेशल तीन से 31 दिसंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15.50 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर रात 12.20 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 01080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक पूजा स्पेशल दो जनवरी तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से सुबह 05.30 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 15.10 बजे पहुंचेगी ।