गोरखपुर। राजकीय पेंशनर परिषद के अध्यक्ष जेपीएल श्रीवास्तव के नेतृत्व में पेंशनरों ने सरकार की उपेक्षापूर्ण कार्यप्रणाली और चिकित्सा प्रतिपूर्ति की जटिल ऑनलाइन व्यवस्था के विरोध में अर्धनग्न प्रदर्शन किया। इस दौरान पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। पेंशनरों की प्रमुख मांगों में चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए अनिवार्य ऑनलाइन व्यवस्था समाप्त कर पहले की तरह ऑफलाइन आवेदन का विकल्प देने की मांग शामिल है। इसके अलावा एक जनवरी 2026 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का लाभ देने, एक अप्रैल 2005 से पहले नियुक्त दैनिक वेतनभोगी और वर्कचार्ज कर्मचारियों को रेल यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली किराया रियायत बहाल करने की मांग उठाई गई।े