फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भू-माफिया कमलेश यादव और दीनानाथ की 24 करोड़ की संपत्ति और जब्त, मकान पर लगाया सरकारी ताला

Fri, 03 Nov 2023 10:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज होने के बाद साक्ष्य संकलन से ज्ञात हुआ कि कमलेश यादव गैंग का सरगना है और दीनानाथ प्रजापति व मनोज कुमार उसके सक्रिय सदस्य। यह एक संगठित, सक्रिय एवं अभ्यस्त गैंग है। गिरोह के माध्यम से आर्थिक लाभ के लिए लोगों से ठगी की गई है।
विज्ञापन
भू माफिया कमलेश की संपत्ति को जब्त करती पुलिस व प्रशासन की टीम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में सीलिंग की जमीन बेचकर जालसाजी करने वाले भू-माफिया कमलेश यादव और उसके साथी दीनानाथ प्रजापति के मकानों को बृहस्पतिवार को जब्त किया गया। मोहद्दीपुर में कमलेश यादव का मकान है तो नंदानगर में दीनानाथ ने आलीशान मकान बनवाया था। दोनों पर सरकारी ताला लटक गया है। उधर, आईटीआई कॉलेज में पढ़ाई की छूट देने के साथ ही अब छात्रों को दूसरे आईटीआई कॉलेज में शिफ्ट करने के लिए शासन को पत्र लिख दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को ही दोनों भू-माफिया की 105 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया था। खबर है कि कमलेश यादव बाराबंकी में भी एक गेस्ट हाउस का निर्माण करा रहा था, जिसे चिह्नित कर लिया गया है। उसे भी जल्द जब्त कर लिया जाएगा। सप्ताह भर पहले पुलिस ने भू-माफिया बहरामपुर निवासी कमलेश यादव, उसके साथी दीनानाथ प्रजापति व मनोज कुमार पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया है।

पुलिस ने उनकी संपत्तियों को जब्त करने के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। डीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार प्रशासनिक अफसर की मौजूदगी में एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई, एएसपी मानुष पारिक के साथ एम्स थानेदार मदन मोहन मिश्रा टीम के साथ पहुंचे और जब्त कर दिया गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे सीएम योगी, 271 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देगें सौगात

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज होने के बाद साक्ष्य संकलन से ज्ञात हुआ कि कमलेश यादव गैंग का सरगना है और दीनानाथ प्रजापति व मनोज कुमार उसके सक्रिय सदस्य। यह एक संगठित, सक्रिय एवं अभ्यस्त गैंग है। गिरोह के माध्यम से आर्थिक लाभ के लिए लोगों से ठगी की गई है। सीलिंग की जमीन बेचकर कई लोगों से जालसाजी कर इन सभी ने संपत्ति खड़ी की थी। जांच के दौरान ही मकान की जानकारी हुई थी, जिसे जब्त कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: चौकीदार ने पत्नी को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

ये संपत्तियां हुईं जब्त
  • आरकेवीके के पास स्थित कमलेश यादव का मकान (अनुमानित कीमत 20 करोड़)
  • नंदानगर में स्थित दीनानाथ का मकान (अनुमानित कीमत चार करोड़)
 एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि भू-माफिया कमलेश यादव और उसके साथी दीनानाथ के मकान को जब्त कर दिया गया है। बाराबंकी में भी कमलेश यादव के संपत्ति की जानकारी मिली है, उसे भी जल्द ही जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। गिरोह में शामिल तीसरे आरोपी की संपत्ति का भी ब्योरा पुलिस जुटा रही है, उस पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें