फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बड़ा मंगल पर पूजे गए बजरंग बली, सुंदरकांड पाठ से गूंजायमान रहा शहर

Wed, 27 May 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बड़ा मंगल शहर में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना व सुंदरकांड का पाठ किया गया। लोगों ने बड़े ही आस्था भाव के साथ बजरंगी बली की आराधना की। जगह-जगह भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


शहर के बेतियाहाता स्थित हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ मास के मंगलवार के दिन को आनंद व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर के महंत आचार्य राम नारायण त्रिपाठी ने हनुमानजी का गुणगान किया। शाम को सुंदर कांड का पाठ किया गया। पाठ के बाद भजन-कीर्तन में श्रद्धालु लीन रहे।
असुरन चौक स्थित विष्णु मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। वहीं गोरखनाथ मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में भी पूरे दिन श्रद्धालुओं का दर्शन-पूजन का सिलिसिला चलता रहा। वहीं देवरिया बाईपास स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भी पूजा-अर्चना व भंडारा किया गया। श्याम गुणगान समिति की ओर से शास्त्री चौक पर भंडारा आयोजित हुआ।
विज्ञापन

राणी सती दादी सेवा मंंडल की ओर से लगा भंडारा

राणी सती दादी सेवा मंडल साहबगंज की ओर से विजय चौक पर पुरुषोत्तम जेष्ठ के मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सरोज रूंगटा, मीनू डीडवानिया, नैना रुंगटा, आनंद रूंगटा, पवन सिंघानिया, भारत जालान, नारायण खेमका व मनोज गोयल आदि उपस्थित रहे।
बालाजी मंदिर तारामंडल में सुंदरकांड व भंडारे का आयोजन
बालाजी मंदिर निकट सेल टैक्स ऑफिस, तारामंडल में चौथा बड़ा मंगल का पर्व सुंदरकांड व भंडारे के साथ मनाया गया। शाम से देर रात्रि तक प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चला। इस दौरान पांच हजार से ज्यादा लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी एवं उपाध्यक्ष अमितेश्वर दुबे की देखरेख में यह आयोजन हुआ। आयोजन में विनोद उपाध्याय, जुगनू दुबे, अमित शुक्ल, सक्षम दुबे, अवनीश पांडेय, अशोक सिंह अनिल सिंह, कृष्ण चंद्र कौशिक आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें