प्रो. अजय शुक्ल, डीडीयू।
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रो. अजय कुमार शुक्ल को विश्वविद्यालय के छात्रावासों का मुख्य अभिरक्षक नियुक्त किया गया है।
प्रो. शुक्ल के पास लगभग 28 वर्षों का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव है। नाथ चंद्रावत छात्रावास के वार्डन के रूप में उनके प्रयासों और अभिनव प्रयोगों को खूब सराहना मिली थी। वह एनसी और संत कबीर छात्रावास के अधीक्षक भी रह चुके हैं। वह अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष, क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक और जन संपर्क अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे हैं। वर्तमान में वह प्लेसमेंट सेल के निदेशक और स्वयं पोर्टल के नोडल अधिकारी के रूप में भी प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। इसके अलावा वह इग्नू के गोरखपुर विश्वविद्यालय केंद्र के समन्वयक भी हैं।